PM Dhan Dhaan Krishi Yojana 2025 : पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, जाने कैसे?
👉PM Dhan Dhaan Krishi Yojana 2025 : एक बार फिर से भारत सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए पीएम धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत कर दी गई है। जिसके तहत करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ, 16 जुलाई को ही इस योजना को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा मंजूरी दी गई थी। आज यानी कि अक्टूबर को प्रधानमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को लेकर लॉन्च कर दिया गया है।
PM Dhan Dhaanya के माध्यम से किसानों को लाभ देने के लिए बनाया गया है। इस योजना को 6 सालों के लागू किया गया है इसके तहत देश के 100 जिलों पर फोकस किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना को 11 अक्टूबर को 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2030-31 तक देश में दलहन की खेती का रकबा 27.5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़ाकर 31 मिलियन हेक्टेयर तक करना है। मंत्री ने कहा कि इस योजना की घोषणा पिछले बजट में की गई थी और इसके तहत केंद्र सरकार देशभर में उत्पादित दालों की सीधी खरीद करेगी।
PM Dhan Dhaan Krishi Yojana 2025 के बारे में और भी डिटेल से जानना चाहते हो जैसे कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना क्या है, इसका मुख्य उद्देश्य क्या है, इस योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, इस योजना के लिए कौन-कौन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, इसकी योग्यताओं के बारे में और आवेदन कैसे करोगे आदि चीजों को लेकर इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक आपके समक्ष रखने का हम प्रयास करने वाले हैं।
PM Dhan Dhaan Krishi Yojana 2025👇👇
वैसे देखा जाए तो केंद्र सरकार के द्वारा हर तरह से प्रयास किया जाता है, किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं और सुविधाओं को लाया जाता है ताकि उनके जीवन शैली अच्छी हो सके। पीएम धन धान्य स्कीम को लेकर जुलाई में ही इस योजना को लेकर घोषणा किया गया था और आज यानी की 11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री के द्वारा इस योजना को लागू कर दिया गया है।
पीएम धन-धान्य कृषि योजना : Overview👇👇👇
विशेषता विवरण योजना का नाम पीएम धन-धान्य कृषि योजना 2025 लॉन्च तिथि 11 अक्टूबर 2025 बजट ₹24,000 करोड़ लक्ष्य 2030-31 तक दलहन की खेती 27.5 → 31 मिलियन हेक्टेयर तक बढ़ाना अवधि 6 साल फोकस जिले 100 चयनित जिले (कम उत्पादकता, कम फसल तीव्रता, कम ऋण वितरण वाले) लाभ उपज बढ़ेगी, आय बढ़ेगी, सस्टेनेबल खेती, सिंचाई, स्टोरेज, सब्सिडी, लोन, मार्केट एक्सेस, ट्रेनिंग, महिलाओं का सशक्तिकरण, विदेश ट्रेनिंग लाभार्थी छोटे/सीमांत किसान, महिला किसान, युवा किसान, FPO समूह, सहायक क्षेत्र (डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन), बड़े किसान/PPPs जरूरी दस्तावेज़ आधार, जमीन के कागजात, बैंक विवरण, किसान ID, पता प्रमाण, फोटो, महिला/FPO प्रमाण पत्र मार्केट और डिजिटल प्लेटफॉर्म e-NAM, PMDDKY ऐप लाभ अनुमान लगभग 1.7 करोड़ किसानों तक सीधा फायदा
पीएम धन-धान्य कृषि योजना को लेकर 6 सालों के लिए लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के 100 जिलों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। इस योजना को लेकर सरकार के द्वारा 24000 करोड रुपए की बजट की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत 11 मंत्रालयों की 36 केंद्र सरकार की योजनाओं को एक साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही, राज्य सरकारों की योजनाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
इसका फायदा यह होगा कि किसानों को अब अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा। सभी योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म से किसानों तक पहुंचेगा। अनुमान है कि इस पहल से करीब 1.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
PM Dhan Dhaanya Scheme का मुख्य उद्देश्य👇
इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2030-31 तक देश में दलहन की खेती का रकबा 27.5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़ाकर 31 मिलियन हेक्टेयर तक करना है। मंत्री ने कहा कि इस योजना की घोषणा पिछले बजट में की गई थी और इसके तहत केंद्र सरकार देशभर में उत्पादित दालों की सीधी खरीद करेगी।
इस योजना को 6 सालों के लागू किया गया है इसके तहत देश के 100 जिलों पर फोकस किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना को 11 अक्टूबर को 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
जिले कैसे चुने जाएंगे और कैसे चलेगी योजना👇
इस योजना के तहत देश के 100 जिलों को कुछ खास मानदंडों के आधार पर चुना गया है। जिन जिलों में खेती की उत्पादकता कम है, फसल चक्र कमजोर है या किसानों को ऋण वितरण कम होता है — ऐसे जिलों को प्राथमिकता दी गई है।
हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से जिलों की संख्या वहाँ के शुद्ध फसल क्षेत्र और कुल कृषि जोतों के हिसाब से तय की जाएगी। लेकिन ध्यान रखा गया है कि हर राज्य से कम से कम एक जिला इस योजना में शामिल हो। इन जिलों को “कृषि सुधार के मॉडल जिले” के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ की खेती स्थानीय जलवायु और फसलों के अनुसार सुधार की दिशा में काम करेगी।
👌शुद्ध फसल क्षेत्र का मतलब है — एक साल में जितनी जमीन पर फसल बोई जाती है, भले ही उस पर एक से ज़्यादा बार खेती क्यों न की जाए, उसे एक बार ही गिना जाता है।
पीएम धन-धान्य योजना के लाभ एवं विशेषताएं👇
- उपज बढ़ेगी: अच्छे बीज, जैविक उर्वरक और नए उपकरणों से फसल ज्यादा होगी।
- आय बढ़ेगी: दाल, सब्ज़ी जैसी हाई-वैल्यू फसल उगा कर सीधे मार्केट में बेचो, 20-40% ज्यादा मुनाफा।
- सस्टेनेबल खेती: मिट्टी और पानी बचाने वाली खेती, जैविक तरीके, क्लाइमेट-फ्रेंडली फसलें।
- सिंचाई और स्टोरेज: ड्रिप/स्प्रिंकलर और गांव/ब्लॉक स्तर पर गोदाम/कोल्ड स्टोरेज।
- पैसे की मदद: सब्सिडी 50-80% और लोन ₹50,000–10 लाख तक।
- मार्केट आसान: डिजिटल प्लेटफॉर्म e-NAM और PMDDKY ऐप से सीधे खरीदार तक पहुंच।
- ट्रेनिंग: फ्री वर्कशॉप्स, ड्रोन और आधुनिक खेती सीखने का मौका।
- महिलाओं को सशक्त करना: 10,000 महिला समूहों को ट्रेनिंग, लोन और मार्केट।
- दुनिया का अनुभव: 500 किसानों को विदेश में ट्रेनिंग का मौका।
कौन कर सकता है आवेदन👇👇
- छोटे/सीमांत किसान होना चाहिए।(2 हेक्टर जमीन होना चाहिए या उससे कम होना चाहिए)
- महिला किसान और महिला प्रोड्यूसर ग्रुप
- युवा किसान और नए कृषि व्यवसायी
- कम उपज वाले जिले के किसान
- किसान समूह (FPO) और सहायक क्षेत्र के लोग (डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन)
- बड़े किसान/कंपनियां PPP के जरिए
जरूरी दस्तावेज़👇👇
- आधार,
- जमीन के कागजात,
- बैंक विवरण,
- किसान ID,
- पता प्रमाण,
- फोटो।
- महिलाओं और FPO समूहों के लिए अलग प्रमाण पत्र।
👉ध्यान: केवल चयनित 100 जिलों के किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Apply Online कैसे करें
इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो सरकार के द्वारा आदि इस योजना को लेकर घोषणा किया गया है। अभी तक इस योजना को लेकर फुल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बहुत जल्द सरकार इस योजना को लेकर अपडेट्स और जानकारी साझा करेंगी। ना ही, इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है और ना ही, इसके ऑफिशल वेबसाइट को लांच किया गया है। इस योजना के बारे में अपडेट जाने के लिए हमारे वेबसाइट पर बने रहे।
Disclaimer👿👿
PM Dhan Dhaan Krishi Yojana 2025 को लेकर हमने जितना भी इनफॉरमेशन लिया है सोशल मीडिया के माध्यम से और न्यूज़ मीडिया के माध्यम से लिया गया है हम किसी भी इनफॉरमेशन को लेकर दवा नहीं करते हैं या एक ओपन प्लेटफार्म में, जहां पर हम सभी प्रकार की जानकारी आपके समक्ष रखने का प्रयास करते हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें